
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-नवीन चन्दोला

स्थान -देवाल

विकासखंड देवाल के अंतर्गत ग्राम सभा पूर्णा के मालगाड़ तोक में भारी बरसात के कारण ग्रामीण खतरे की जद में आ चुके हैं।भारी बरसात के चलते आपदा से क्षतिग्रस्त होने के कारण मालगाड़ तोक की पूरी बस्ती खतरे में आ चुकी है,जिस कारण यहां रहने वाले लोगों की मकानों में दरारे भी आ चुकी हैं


बरसाती मौसम में यहाँ पर लोग डर डर कर रह रहे है, भारी बरसात के चलते यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसको लेकर ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने मालगाड़ तोक के लोगों को विस्थापन की मांग की है,ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक पहुंचे और उन्होंने यहां रहने वाले लोगों के मकानों का जायजा लिया,

हम शासन प्रशासन और सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इसमें उचित कार्यवाही कर यहां पर रहने वाले लोगों को विस्थापन किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।


