नेशनल हाईवे हरिद्वार और रुद्रपुर का हुआ एनएच पुल छतिग्रस्त

नेशनल हाईवे हरिद्वार और रुद्रपुर का हुआ एनएच पुल छतिग्रस्त

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

यदि आप नेशनल हाईवे हरिद्वार और रुद्रपुर का इस्तेमाल कर रहे हो तो हो जाओ सावधान यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है काशीपुर की नदी ढेला पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे हम फॉरलेन से भी जानते हैं।किसी तरीके की कोई भी जनहानि ना हो जिसको लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौका का मुआयना किया, और बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मौके पर ही मोर्चा संभाल रखा है।

आप को बता दे बरसात का मौसम है लगातार बारिश पड़ती हुई दिखाई दे रही नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है लेकिन इस जलस्तर में सिर्फ नेशनल हाईवे का ही पुल ही क्षतिग्रस्त हुआ हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वही सूचना मिलते ही जिले के पुलिस मुखिया मंजूनाथ किसी और जसपुर विधायक आदेश चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया

विधायक आदेश चौहान ने जमकर एनएच अधिकारियों की फटकार लगाई, क्योंकि नेशनल हाईवे पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है एनएच घोटाला उत्तराखंड का सबसे बड़ा घोटाले के रूप में उभर कर आया था, अब यह तो उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि क्या पुल अपनी ख़राब गुणवत्ता के चलते क्षतिग्रस्त हुआ, या फिर मौसम की मार से पुल गिरा ।