स्वतऩ्त्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

स्वतऩ्त्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

चंपावत जिला प्रत्रकार संगठन की ओर से स्वत्थान लड़वाल फाउडेशन के सहयोग से जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम। अगस्त क्रांति की पूर्व संध्या पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनारियों के परिजनों को किया गया सम्मानित।मंगलवार को चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से स्वात्थान लड़वाल फाउडेशन के सहयोग से अगस्त क्रान्ति की पूर्व संध्या पर स्वाधीनता संग्राम में अपनी आहूती देने वाले चंपावत जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जनपद के सभी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा एवं प्रभारी जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, इंडसनेशनल स्कूल की एमडी गरीमा लडवाल, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल व जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा की मौजूदगी में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सेनानियों के परिजनों ने उस समय की विभिन्न प्रकार की बातों से उस दौर की याद दिला दी। जिस दौर में देश के लोगों को अंग्रेजों की ओर से अनेक प्रकार की यातनाएं दी गयी। कार्यक्रम में एपी देवेन्द्र पींचा, प्रभारी डीएम हेमन्त कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, सरिता बोहरा, सूचना अधिकारी गिरीजा शंकर जोशी व महेश चौड़ाकोटी ने अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने अपनी समस्याएं भी उठाई तथा उनके समाधान की मांग करी कार्यक्रम का संचालन सतीश जोशी ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम में संगठन के एमए भगवत पाटनी, बहादूर फर्त्याल, हरगोविन्द बोहरा, डॉ महेश ढे़क, प्रकाश चन्द्र जोशी शूल, महेश चौड़ाकोटी, मनमोहन बोहरा, वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डे, जया पूनेठा, चन्द्रशेखर जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कैलाश पाण्डे सुनेश गड़कोटी, जीवन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।