
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

बहुउद्देशीय यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण के बाद जहां मसूरी वासियों में खुशी का माहौल है वही भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनिल बलूनी और मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया और मसूरी वासियों को 2052 तक पानी की किल्लत से मुक्त रहने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गयाबताते चलें कि विगत दिवस यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का सफल परीक्षण किया गया


और राधा भवन स्थित पानी के टैंक तक यमुना का पानी बिना बाधा के पहुंच गया इससे जहां क्षेत्र वासियों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित किया वही होटल व्यवसाई और आम लोगों ने भी राहत की सांस ली हैपत्रकारों से बातचीत करते हुए मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि शीघ्र ही मसूरी में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी और साथ ही मसूरी से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी इस योजना का लाभ मिल पाएगा और 30 वर्षों तक मसूरी में पानी की कमी नहीं होगी उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया

कि उन्होंने इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए मसूरी को बहुत बड़ी सौगात दी है वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही इस योजना में शामिल इंजीनियरों और अधिकारियों को सम्मानित करेगी


