
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी गढ़वाल

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से शुरू हुई गंगा पथ यात्रा का समापन गंगा संगम स्थल देवप्रयाग में हुआ। यहॉ पहुॅचे गंगा पथ यात्रियों ने गंगा आरती कर यात्रा का समापन किया। यात्रा का उद्वेश्य चारधाम यात्रा के पौराणिक मार्ग को पुनःजिवित करना था। गंगा पथ यात्रा जब विभिन्न पड़ावों से होते हुए बंदरचट्टी पहुॅची तो यहॉ यात्रा में शामिल विदेशी यात्रियों का स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।


वहीं इस पैदल गंगा पथ यात्रा में विदेशी यात्रियों के साथ, अन्य श्रद्वालुओं व बच्चों का भी उत्साह देखने को मिला। डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान खुद यात्रा में शामिल रहे, इस दौरान यात्रीयों ने 19 किमी का पैदल ट्रेक भी किया। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि यात्रियों और पर्यटकों को यहां की संस्कृति और रीति रिवाज से रूबरू कराने के लिए इस मार्ग को फिर से संचालित किया जा रहा है। इस यात्रा पथ के पुनः संचालित होने से यहॉ के गांवों में फिर से आर्थिकी लौट के आएगी। जिससे यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा

साथ ही पयर्टक प्रकृति के बीच रहकर यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। बताया कि भविष्य में देवप्रयाग से आगे श्रीनगर तक भी इस यात्रा पथ को विकसित किया जायेगा। वहीं फिर से पौराणिक चारधाम यात्रा मार्ग को मुख्यधारा में लाने के प्रयास को पर्यटन व्यसाय से जुड़े लोग काफी सराह रहे हैं साथ ही यात्रीयों को भी यह मार्ग खासा पसंद आ रहा है


