
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किच्छा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। किच्छा पुलिस ने कोतवाली अंतर्गत टीचर कॉलोनी क्षेत्र से पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को करीब छह लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।


फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान टीचर कॉलोनी स्थित एक मकान से एक पुरुष एवं दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से करीब 63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली।

कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा टीचर कॉलोनी क्षेत्र में सत्यापन


