धोखाधड़ी कर करोड़ों के गबन का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

धोखाधड़ी कर करोड़ों के गबन का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद ऊधम सिंह नगर में खटीमा पुलिस ने समिति के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए गबन करन के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना खटीमा में पंजीकृत एफआईआर संख्या 329/2021, धारा 409/420/467/468 आईपीसी बनाम ज्ञानेश पाठक आदि में नामजद अभियुक्त समीर कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ राम बक्स श्रीवास्तव निवासी बिजनौर जिला लखनऊ को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का वाइस प्रेसिडेंट था। उक्त समिति द्वारा उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों में ब्रांच खोलकर भोले भाले लोगों को अधिक व्याज का लालच देकर एफडी,आरडी, लोन सेविंग अकाउंट आदि में करोड़ों रुपए जमा करवा कर गबन कर लिया गया। वहीं खटीमा में भी वर्ष 2014 से 956 लोगों से लगभग एक करोड़ 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया गया, जिस संदर्भ में वर्ष 2021 में खटीमा थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया है इसी मामले में पूर्व में एक अभियुक्त हाफिज सलीम अहमद को गिरफ्तार किया गया है जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है साथ ही चल अचल संपत्ति की जांच भी की जा रही है।

इस मामले में अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड़ हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी कर करोड़ों के गबन के आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।