


रिपोर्ट -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

राजधानी देहरादून के नगर निगम में हाउस टैक्स जमा न करने वालों को लेकर अब नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है।पिछले लंबे समय से नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स जमा करने को लेकर वार्डो और नगर निगम में कैंप लगाने का काम किया


गया है। लेकिन कई बड़े बकायेदारो जिनमें सरकारी भवन के साथ-साथ प्राइवेट संस्थान द्वारा हाउस टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है अब नगर निगम द्वारा इन संस्थानों और सरकारी भावनाओं को चिन्हित करने का काम किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा


कि हम लगातार जनता से हाउस टैक्स जमा करने को लेकर अपील कर रहे हैं जो लोग हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें लेटर के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सूचना के बावजूद हाउस टैक्स ना जमा करने वाले सरकारी दफ्तर और संस्थानों के खिलाफ अब कार्यवाही शुरू की जाएगी।


