


रिपोर्टर -:सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

रविवार को सहसपुर रेंज अंतर्गत महमूदनगर गांव में गुलदार ने देर रात आंगन में खेल रहे एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर अपना निवाला बना लिया था बच्चे का शव अगले दिन आम के बगीचे से मिला था जिसे लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था ग्रामीणों ने अपने बच्चो को घरों में कैद किया हुआ था साथ ही गुलदार के डर के कारण बच्चो को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया


गुलदार को पकड़ने व मारने के लिए धरना प्रदर्शन सड़क जाम भी की गई थी वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था साथ ही हर वह योजना बनाई गई थी जिससे गुलदार जल्द ही पकड़ा जा सके कल वन विभाग ने एक पिंजरे में बकरे को चारा बनाकर जंगल के समीप रखा हुआ था


गुलदार जैसे ही बकरे को खाने आया तो पिंजरे में कैद हो गया हालाकि गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने शिकारियों को भी बुलाया था लेकिन गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया पिंजरे में कैद गुलदार लोगो को देखकर उन पर झपट्टा मारने का प्रयास भी कर रहा है गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है तो वही वन विभाग अभी भी क्षेत्र में गस्त कर रहा है जिससे इलाके में घूम रहे अन्य गुलदारो पर भी नजर रखी जा सके और होने वाले नुकसान से बचाया जा सके पकड़े गए गुलदार को किसी सुरक्षित जगह भेजने की तैयारी भी वन विभाग द्वारा की जा रही है


