


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत:

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपने विधानसभा जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव मोहन चंद्र जोशी ने बताया


की मुख्यमंत्री का जनपद में आगमन 11 मई गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसके पश्चात 11.15 बजे मुख्यमंत्री गौरल चौड़ मैदान के निकट ऑडिटोरियम में शिक्षा विभाग के संपर्क फाउंडेशन द्वारा जनपद में स्थापित किए जा रहे


स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का उद्घाटन” करेंगे। ततपश्चात अपराह्न 12.45 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस चम्पावत से पन्तनगर, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

