


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की सचिव ने कार्यालयों में दिए दिशा निर्देश
लोहाघाट मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला ने उपजिला चिकित्सालय, न्यायिक बंदी गृह, तहसील कार्यालय, थाना लोहाघाट, केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
बुधवार को जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ने उपजिला चिकित्सालय , तहसील कार्यालय थाना लोहाघाट, बंदी ग्रह में निरीक्षण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड क्लिनिक को सुचारु रुप से संचालित करने के निर्देश दिए। जिससे कि पीड़ित अपनी समस्याओं को रख सकें।


उन्होंने कहा कि पीएलवी के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी से छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरुक करने और इसकी कार्यशाला आयोजित करने के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न मामलों में जागरूक किया जाता है इस मौके पर प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल विजय राय, तहसीलदार विजय गोस्वामी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर,पीएलवी राजीव मुरारी, गोविंद सिंह महर, गोपाल सिंह बिष्ट, हेमलता जोशी, एसआई कुंदन सिंह बोहरा, सुष्मिता राणा आदि मौजूद रहे।


