


रिपोर्टर- विमल साह
स्थान – द्वाराहाट

द्वाराहाट विधानसभा के मासी छेत्र में आज सोमनाथ मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पहुंचे ।यहां पहुंचकर मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारमभ किया गया ।कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में द्वाराहाट विधानसभा के विधायक कांग्रेस से मदन सिंह बिष्ट के साथ रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल भिक्यासेन विधायक महेश जीना आदि मौजूद रहे साथ राज्य पलायन आयोग व प्रदेश संगठन प्रभारी भाजपा के अनिल साही मौजूद रहे।


द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट उस वक्त बिगड़ गए जब अनिल साही मुख्यमंत्री के लिए स्वागत भाषण पड़ने के जाने लगे तो विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रोटोकाल का उल्लंघन न किया जाए ये भाजपा का नही बल्कि सोमनाथ मेले का मंच है इसलिए स्वागत भाषण स्थानीय विधायक द्वारा पड़ा जायेगा।थोड़ा बहस के बाद स्वागत भाषण विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा पड़ा गया।


साथ ही विधायक मदन सिंह बिष्ट ये बोलने से बिलकुल भी नहीं चूके कि भाजपा की सरकार ने पिछले पांच सालों सालों से कोई भी बड़ा कार्य यहां पर नही किया है।जबकि कांग्रेस के समय में यहां चाहे सड़क का मामला हो या मासी में आईटीआई संस्थान खोलने का हो या फिर अन्य काम वो सब किए मगर भाजपा शासन में विकास कार्य रुक गए हैं मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुवे कहा कि चौखुटिया मासी सड़क जीर्णोद्धार मांग रही है।और साथ ही द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा कि आपको प्रस्ताव दिया है ।


वहीं मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुवे सभी को प्रणाम करते हुवे सोमनाथ मेले की बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के मेले हमे हमारी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है हमें इन मेलों को आगे बड़ाने में सहयोग करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने मेले को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की ओर अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण की बात की और चौखुटिया खेड़ा सड़क का नव निर्माण जैसे कुछ कार्यों के अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में अपना सारा भाषण पूरा किया चाहे जी20सम्मेलन उत्तराखंड के रामनगर में होने की बात हो या फिर धारा 370 हो तीन तलाक हो या फिर कोविड काल में वेक्सिनेशन हो या फ्री राशन गरीबों के लिए।कुल मिलाकर आधे घंटे के भाषण में केवल मोदी सरकार का गुणगान ही ज्यादा दिखा ।लोग बड़ी घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठे थे जो कि न हो पाई।भाजपा प्रदेश वे प्रभारी अनिल साही ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी वाद्य यंत्र हुडका और रणसिंग भेंट किया।मुख्यमंत्री ने मंच से हुड़का बजाकर इसको परखा भी।


