


रिपोर्टर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

वरिष्ठ नागरिकों के बुढ़ापे की लाठी बन हरिद्वार पुलिस दे रही सहारा असहायों की मदद कर दुआएं बटोर रही हरिद्वार पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्रों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की घर घर जा, हरिद्वार पुलिस कर रही देखभालहर संभव मदद का किया जा रहा प्रयास वही सप्ताह भर में कुल 193 वरिष्ठ नागरिकों का किया जा चुका सत्यापन सीनियर सिटीजन की देखभाल उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे


अभियान मिशन देखभाल के क्रम ‘में हरिद्वार लगातार काम कर रही है। अपने अपने थाना क्षेत्रों में अकेले रह रहे अकेले बुजुर्गों की सुध लेने उनके द्वारा जा कर उनकी हर संभव मदद की जा रही है। श्यामपुर पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों/असहाय लोगों के घर जा कर उनका हाल चाल जाना और जरूरतमंदों को राशन, सब्जी व दवाइयों आदि वितरित की गई।


इस अभियान में हरिद्वार पुलिस अभी तक कुल 193 वरिष्ठ नागरिकों का सत्यापन कर चुकी है अभियान जारी है। हरिद्वार पुलिस की इस नेक मुहिम को सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहा जा रहा है और हरिद्वार पुलिस बुजुर्गों की दुआएं बटोर रही है।


