पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन मांगे ना पूरी होने पर पूरे देश में आंदोलन की चेतावनी दी

पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन मांगे ना पूरी होने पर पूरे देश में आंदोलन की चेतावनी दी

रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

दिल्ली जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा की अगुवाई में भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर धरना प्रदर्शन कर दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह से पहलवानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर कार्रवाई के साथ ही सांसद बृज भूषण शर्मा सहित कुश्ती महासंघ भंग किए जाने की मांग करी

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा का कहना है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया गया था वह नारा कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है आज काफी समय से देश का गौरव महिला पहलवान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं मगर दिल्ली पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है इन्होंने चेतावनी दी यदि भारत सरकार द्वारा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो भारी संख्या में देशभर के किसान दिल्ली कूच करेंगे और पहलवानों के समर्थन में बड़े आंदोलन चलाए जाएंगे

राष्ट्रीय महासचिव संजय चोपड़ा का कहना है दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का हम समर्थन करते हैं आज हमारे द्वारा भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए हमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से काफी उम्मीद है कि इस मामले पर उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी अगर पहलवानों की मांगे पूरी नहीं होती तो पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा