राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से उत्तरी चुनावी मैदान में थोक रही ताल

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से उत्तरी चुनावी मैदान में थोक रही ताल

रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

2024 में लोकसभा के चुनाव है जिसको लेकर के पार्टियों के नेताओं ने कमर कस ली है और वह जनता के बीच में लगातार भ्रमण कर अपनी बात को रख रहे हैं बात करें हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की तो यहां पर पूर्व में यहां की जनता ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को विजई बनाकर के संसद भवन भेजा है अब देखना यह है कि इस सीट पर कौन बाजी मारता है क्योंकि इस सीट पर अभी से ही नेताओं ने तैयारी करनी शुरू कर दी है

आपको बता दें कि जनता कैबिनेट पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से टिकट देकर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे को मैदान में उतारा है और भावना पांडे घर घर जाकर के अपनी बात को लोगों के बीच में रख रही है वहीं भावना पांडे का कहना है धर्म नगरी हरिद्वार में लोग देश विदेशों से आते हैं

यहां पर कुंभ और कावड़ जैसे विशाल मेले लगते हैं जिसमें बहुत सारी व्यवस्थाएं देखने को मिलती है यह व्यवस्थाएं देखकर के लोग मुझे कहते हैं कि उत्तराखंड में कितनी हालत खराब है इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए मैंने मन बनाया है कि मैं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में उतरु और साथ ही इस लोकसभा क्षेत्र में सभी संप्रदाय के लोग हैं में उन सबको एक गुलदस्ते में समेटना चाहती हूं