

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- सचिन कुमार

स्थान- देहरादून


उत्तराखंड के हरिद्वार की इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का 100 करोड से ज्यादा का बकाया है इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है हाईकोर्ट ने शुगर मिल में रखी चीनी को बेचकर किसानों का भुगतान करने का आदेश भी दिया लेकिन अब तक किसानों को भुगतान नहीं हो पाया है विपक्ष इस मुद्दे पर किसानों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों के साथ बकाया भुगतान को लेकर धरने पर बैठने वाले हैं तो वहीं स्थानीय विधायक मामले को लेकर मुख्यमंत्री और गन्ना विकास मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन भुगतान का मसला अभी सुलझा नहीं है। ये रिपोर्ट देखिए


हरिद्वार की इकबालपुर शुगर मिल में किसानों का 3 सालों का 100 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बकाया है बकाया भुगतान को लेकर किसान कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं मामला हाई कोर्ट तक भी पहुंच गया है हाई कोर्ट ने 2 महीने पहले शुगर मिल में रखी चीनी को बेचकर किसानों का भुगतान करने के आदेश दिए थे जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने दिसंबर 2022 में चीनी मिल मी रखी चीनी की बोरियों का आकलन भी किया था लेकिन अब तक चीनी को बेचा नहीं जा सका है जिसके कारण किसानों को भी भुगतान नहीं हो पाया है इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों के साथ आज धरने पर बैठे हैं जबकि स्थानीय विधायक वीरेंद्र जाति इस मामले को लेकर किसानों के साथ मुख्यमंत्री और गन्ना विकास मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। स्थानीय विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा था कि मुख्यमंत्री ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है जबकि उन्होंने कहां है कि भुगतान समय पर नहीं किया जाएगा तो किसान अपना एक बार फिर अपने हक के लिए खुद लड़ेगा।

इकबालपुर शुगर मिल में किसानों के बकाया भुगतान के मामले पर विपक्ष किसानों के साथ सरकार को भेजने में लगा हुआ है लेकिन सरकार का कहना है कि इस मामले में विपक्ष बेवजह की राजनीति कर रहा है गन्ना विकास मंत्री सौरव बहुगुणा का कहना है कि इकबालपुर शुगर मिल का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसीलिए इस मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए जबकि भुगतान को लेकर सौरव बहुगुणा का कहना है कि सरकार प्रयास कर रही है और जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। गन्ना विकास मंत्री का कहना है कि मामला कोर्ट में है ऐसे में विपक्ष इस मामले पर बेवजह राजनीति कर रहा है।



