किसानों का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन, हरीश रावत ने संभाली प्रदर्शन की कमान, देखिये ख़ास रिपोर्ट

किसानों का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन, हरीश रावत ने संभाली प्रदर्शन की कमान, देखिये ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

मंगलवार को इकबालपुर शुगर मिल में कांग्रेस पार्टी का किसानों का हल्ला- बोल धरना प्रदर्शन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में दिया गया। धरना प्रदर्शन मे किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया

जिनमें मुख्य मांगे गन्ने का खरीद मूल्य अविलंब घोषित किया जाए, इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का 125 करोड़ रुपए का बकाया को 4 से 6 महीने में किश्तों में भुगतान किया जाए, गुड प्रोत्साहन नीति बनाई जाए, इकबालपुर चीनी मिल में चोरी से हुए विक्रय दोषियों को दंडित किया जाए तथा इकबालपुर चीनी मिल को चलाए रखने की गारंटी दी जाए रही। इन जैसी आधा दर्जन मांगों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में किसानों का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के जिले के विधायक तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।