
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

बरसात एक बार फिर से शुरू होने को है और कालाढूंगी क्षेत्र अंतर्गत गांव छोटी हल्द्वानी में मैथिशाह नाले एक स्थान पर भारी कटाव हुआ है| जिस कारण गांव की मुख्य सड़क को खतरा बना हुआ है। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत कालाढूंगी सरस्वती शिशु मंदिर के नीचे को नाले के निकट लोकनिर्माण बिभाग हलद्वानी द्वारा ग्रामीणों के लिए सड़क का निर्माण किया गया है।


बरसात व आपदा के दिनों में नाले में आए तेज बहाव के कारण गोपाल सिंह बिष्ट के घर के पास भारी कटाव होने की वजह से सड़क को खतरा बना हुआ है। अगर शीघ्र ही यहां सुरक्षा दीवार नहीं लगाई जाती है| तो इस बरसात में ग्रामीणों की आवाजाही वाली यह सड़क नाले में समा सकती है। जिस वजह से ग्रामीणों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ रात्रि के समय ग्रामीणों के वाहन को आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। इस मामले को सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग हलद्वानी द्वारा शीघ्र ही संज्ञान लेने की आवश्यकता है।


