
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

स्थान – लालकुआं

लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बबर गुमटी देवरामपुर से जीजीआईसी दौलिया तक की सड़क का विधायक निधि द्वारा 48.34 लाख की लागत से जिसकी लंबाई 0.790 km है | सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया | देवरामपुर दौलिया, बिन्दुखत्ता आईटीबीपी से बबर गुमटी होते हुए मुख्य हाइवे में आने वाले लोगो को सड़क संकरी होने के कारण लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ता था |


जिसके चलते हुए लालकुआ विधायक मोहन बिष्ट ने इस सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का शुभारंभ किया | जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी| साथ में ग्रामवासी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,कमल भट्ट, विधायक कार्यालय टीम सोनू पांडे, महेश जोशी, दिनेश राणा सहित अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी,सहायक अभियंता,अपर अभियंता अधिकारी मौजूद रहे|


