खैर के हरे पेड़ो को वन विभाग की मिलीभगत से किया धरासाई

खैर के हरे पेड़ो को वन विभाग की मिलीभगत से किया धरासाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर की रेज पतरामपुर की बीट शिवराजपुर के वन विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों पर पैसा कमाने का लालच ऐसा सवार हुआ,कि बेसुमार कीमती खैर के हरे पेड़ो को तस्करो से मिलीभगत कर कटवा दिए गए है। लेकिन मुखविर की सूचना ने वन विभाग की तस्करो के साथ मिलीभगत की पोल खोल कर रख दी। मुखविर ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों  ने तस्करो से मिलीभगत कर खेर के हरे पेड़ो को तस्करो से कटवा कर ,सबूत मिटाने का सडयंत्र रचकर, काटे गए पेड़ो के ठुतो के ऊपर तेजाब डालकर जमीदोज करवा दिया,ताकि हरे पेड़ो की जड़े जल्दी जमीन के अंदर ही सूख जाए, इस पूरे मामले की जानकारी मुखविर द्वारा वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही को मिलते ही शाही एक्शन मॉड में आ गए| वन विभाग के एस०डी०ओ जगमोहन सिंह रावत के नृतेत्व में एक टीम बना कर जंगल की कॉम्बिंग कराई जा रही हैं| कॉम्विंग में अवैध रूप से काटे गए पेड़ो के जमीदोज तेजाब से काले हो चुके, कुछ हरे ठुतो को टीम ने खोज लिया है।

कुछ की तलाश अभी जारी हैं। जंगल मे दो दिन से लगातार कॉम्बिंग जारी है ,जिन रक्षको को जंगलो की सुरक्षा के लिए रख्खा गया हैं। वो रक्षक ही जब भक्षक वन जाए, तो जंगलो की रक्षा कौन करेगा ,ये एक गम्भीर सवाल हैं। वनाधिकारी बलवन्त सिंह जाँच पूरी होने के बाद कार्यवाही करने की बात कर रहे है।एसपी अपर्ण यदुवंशी ने बताया कि दोनों धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। धाम में ज्यादा भीड़ न हो इस हेतु ट्रैफिक को धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है।  यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को डामटा,दोबाटा,खरादी,पालीगाड़ में रोका जा रहा है।