
चारधाम यात्रा को लेकर जनगणना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के साथ की बैठक
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

प्रदेश के वित्त,शहरी विकास आवास,विधायी एवं संसदीय कार्य,पुनर्गठन तथा जनगणना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों की बैठक ली।केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा व्यवस्था को सुगम व सुदृढ़ बनाने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए।


जिले के दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री ने दोनों धाम में भीड़ नियंत्रण के उपाय के बारे में जानकारी ली। तथा यात्रियों की भीड़ एक जगह इकठ्ठी न हो इस हेतु व्यवस्था बनाने के निर्देश पुलिस को दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को यथा समय संचालित रखने के निर्देश दिए। ताकि तीर्थ यात्रियों को असुविधाओं का सामना न करने पड़ें।


