
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


सवांददाता – संदीप चौधरी

स्थान – मंगलौर

बहन की शादी के लिए पैसा जुटाना बदमाशो को भारी पड़ गया। गाजियाबाद से उत्तराखंड में चोरी की घटना को अंजाम देने आए बदमाश मंगलौर पुलिस के हत्थे चढ़ गए| तीनो बदमाश एटीएम लूट की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने एटीएम को लूटने की कोशिश कर रहे बदमाशो को मौके से ही दबोच लिया।


आरोपी तीनो बदमाश यूपी के गाजियाबाद क्षेत्र के है हरिद्वार गंगा स्नान के बहाने तीनो बदमाशो बीती रात 3 बजे नारसन बॉर्डर पार पहुंचे। पास ही एसबीआई शाखा के एटीएम को लूटने की योजना बनाई और एटीएम के बाहर लगे कैमरे को तोड़ दिया और फिर एटीएम का शटर तोड़ने लगे तभी रात्रि गश्त कर रही मंगलौर पुलिस ने आरोपियों मौके से ही दबोच लिया |

पुलिस को देख तीनो बदमाश भागने लगे पुलिस तीनो को घेराबंदी कर दबोच लिया और तलाशी के दौरान आरोपियों से एक 315 बोर का तमंचा, कटर, छेनी हथौड़ा, रस्सी, व स्प्रे भी बरामद किया है, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।


