नैनीताल जिले का भाबर क्षेत्र पूर्ण रूप से किया जाएगा कटौती मुक्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राहुल दुमका

स्थान- लाल कुआं

गर्मियों का सीजन प्रारंभ होते ही बिजली कटौती भी होनी शुरू हो गई है| जहां एक तरफ बिजली कटौती से पीने के पानी के लिए जनता परेशान है|  वहीं दूसरी तरफ सिंचाई ट्यूबलो में भी विद्युत कटौती के चलते  खेतों की सिंचाई में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|  नैनीताल जिले का  लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र 67 परसेंट लगभग कृषि भूमि है| इसके बावजूद भी यहां किसानों को गर्मियों के सीजन में बिजली कटौती के कारण खेतों में फसल सूखने की कठिनाई से जूझना पड़ता है|

वही विधायक डॉ मोहन बिष्ट के अनुसार पूरा नैनीताल जिला कटौती मुक्त क्षेत्र है| और खास करके उनकी विधानसभा लाल कुआं कृषि क्षेत्र होने के नाते कटौती मुक्त होना अनिवार्य है| जिसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग के एमडी से बात की है| तथा पूरे लाल कुआं विधानसभा को विद्युत कटौती मुक्त बनाया जाएगा|