जसपुर पहुंचा किसानों का फ़तेह मार्च, ढोल नगाड़ों से किया गया जोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सालभर से अधिक चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर से किसान फतेह मार्च के माध्यम से उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर पहुंचने पर पूरे शहर में किसान फतेह मार्च निकाला गया। इस आंदोलन को उन्होंने जनता और किसानों की जीत बताया।बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर से निकाला गया किसान फतेह मार्च आज जसपुर पहुंच गया है। इस दौरान  सैकड़ों की संख्या में किसानों अपने वाहनों से फतेह मार्च में शामिल होने पहुंचे | जिसके बाद सभी ने जसपुर सुभाष चौक पर किसानों का ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर वहां मौजूद भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा कि सालभर से अधिक चलने वाला यह देश के इतिहास का पहला आंदोलन है। इस आंदोलन ने दिखाया है कि सरकार कितनी भी ताकतवर हो, लेकिन उसे जनता के आगे झुकना ही पड़ता है। कृषि कानून और एमएसपी को हटाने के लिए सरकार को अपनी सहमति देनी ही पड़ी | लिखित में भी उन्होंने अपनी सहमती दे दी है | इस अवसर पर उन्होंने सभी किसान भाइयों  का शुक्रिया भी अदा किया |