
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी की नवगठित महानगर, महिला एवं युवा इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को रामपुर रोड स्थित होटल नीलमणि में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि नवीन चन्द्र वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शांति जीना, रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री मदन फर्त्याल और हितेंद्र भसीन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी और महामंत्री मधुकर बनोला को उनके पदों की शपथ दिलाई गई। वहीं, महानगर महिला इकाई की अध्यक्ष रेनू टंडन और महामंत्री प्रेमा बिष्ट ने भी पदभार संभालने का संकल्प लिया। इसके अलावा महानगर युवा इकाई के अध्यक्ष प्रशांत अधिकारी और महामंत्री गौरव गुप्ता को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार और व्यापारिक हितों को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
समारोह में नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, संरक्षक अब्दुल कवि, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बोरा, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, पंकज कंसल, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद चौहान, हसनैन खातिबी और नदीम खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



इसके अलावा ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी, पंकज प्रफुल्ल पांडे, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, कौशलेंद्र भट्ट, अजय चौहान और नीरू भल्ला सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नवगठित महानगर, महिला एवं युवा इकाइयों ने व्यापारियों की एकजुटता, बाजारों के विकास और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

