आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत और सुकून मिलेगा। रचनात्मक काम और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देने से नई और फायदेमंद जानकारियां मिल सकती हैं।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। इससे परेशानी हो सकती है। काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना भी चुनौती रहेगा।

करियर- बदलते समय के अनुसार बिजनेस की नीतियों में बदलाव करना जरूरी होगा। नई मशीन या तकनीक इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें।
लव- परिवार का माहौल शांत और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से परेशानी या बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए निजी बातों को लेकर सावधान रहें।
हेल्थ- छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लापरवाही न करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- आज आराम और सुकून को प्राथमिकता देंगे। कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। युवाओं को भविष्य से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। सोच-समझकर लिया फैसला काम व्यवस्थित रखेगा।
नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखना बेहतर होगा। कुछ कामों में अनचाही रुकावट आ सकती है। गलत व्यक्ति के कारण आपकी छवि प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए बेवजह के मेलजोल से बचें।

करियर- फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखें। काम को गंभीरता और जिम्मेदारी से करने पर कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हाल में शुरू हुए प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– किसी उलझे सवाल का जवाब मिल सकता है। कुछ समय अकेले रहकर सोचने से मानसिक शांति मिलेगी। नए काम की रूपरेखा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। विवाद जैसी स्थिति भी बन सकती है। विद्यार्थी मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने से निराश हो सकते हैं। परिवार को उनका मनोबल बनाए रखना चाहिए।

करियर- कारोबारी गतिविधियां अपनी निगरानी में करवाएं और काम की योजना में जरूरी बदलाव करें। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का काम का बोझ कुछ हल्का होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। समझदारी से स्थिति संभालें, वरना घर का माहौल प्रभावित होगा। युवाओं की दोस्ती और गहरी हो सकती है।
हेल्थ- बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें। खांसी-जुकाम या वायरल बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। पिछले कुछ समय की थकान से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के तरीके से दिन बिताएंगे। करीबी दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। युवाओं को महत्वपूर्ण फैसला लेने में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता होगी। दूसरों की आलोचना पर ध्यान देने के बजाय अपना मनोबल बनाए रखें।

करियर- बिजनेस विस्तार की योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। नई संभावनाएं सामने आएंगी और फायदेमंद साबित हो सकती हैं। पार्टनरशिप में मनचाहा मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी में लक्ष्य आसानी से पूरा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- विपरीत लिंगी मित्रों के साथ मर्यादा बनाए रखें, वरना पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। लव पार्टनर के कारण भी कोई परेशानी हो सकती है।
हेल्थ- चिंता के कारण नींद प्रभावित हो सकती है और दिनभर थकान रहेगी। मेडिटेशन से मानसिक शांति मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। करीबी मित्र से किसी गंभीर विषय पर बातचीत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- आर्थिक रूप से समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी दुखद घटना से भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। विवाद और बहस से दूरी रखें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

करियर- टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा। मार्केटिंग के काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से संबंध खराब न होने दें, वरना इसका असर काम पर पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने को लेकर बातचीत हो सकती है।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपनी सुरक्षा और दिनचर्या का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रयास करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें। दूसरों की मदद और धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- अचानक खर्च बढ़ने से बजट संभालना मुश्किल हो सकता है। सरकारी मामलों में अभी रुकावट रहेगी, इसलिए संभव हो तो ऐसे काम फिलहाल टाल दें।

करियर- कारोबारी समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत होगी। बिजनेस विस्तार की योजना पर फिलहाल आगे न बढ़ें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। आर्थिक दबाव भी बना रह सकता है।
लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- ज्यादा काम से सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम लें और हल्की एक्सरसाइज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे अपनी सूझबूझ से आसानी से हल कर पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है। जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। रिश्तों की छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा।

करियर- मेहनत और योग्यता से कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी बना पाएंगे। बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर भी काम होगा। कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाए रखें, क्योंकि लक्ष्य हासिल करने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
लव- परिवार और जीवनसाथी के लिए समय निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या संतुलित रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- काम व्यावहारिक तरीके से करें। भावनाओं में आकर फैसला करने से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल होने की संभावना है। युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों के साथ निजी कामों पर भी ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी लेने के बजाय मना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही से बचें। युवा मौज-मस्ती में ज्यादा समय खराब न करें।

करियर- कारोबारी संपर्क मजबूत करें। अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिलने की संभावना है। मेहनत से काम समय पर पूरे होंगे और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।
हेल्थ- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा किसी निजी समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं। मन को स्थिर रखें और जल्दबाजी में फैसला न लें। कुछ समय अकेले रहकर सोचने से स्पष्टता मिलेगी।

करियर- कारोबारी योजनाएं जरूरत से ज्यादा लोगों से शेयर न करें। कोई उनका फायदा उठा सकता है। अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध बिजनेस में मदद करेंगे। अच्छे ऑर्डर और अनुबंध मिलने की संभावना है।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। आपसी तालमेल से घर का माहौल शांत रहेगा।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी वाले लोग नियमित जांच और देखभाल में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नई गतिविधियां शुरू करने की योजना बनेगी। परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। पसंद के कामों के लिए समय निकालने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्थान परिवर्तन के प्रयासों में तेजी आएगी।
नेगेटिव- गुस्सा और आवेश नियंत्रित रखें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखें।

करियर- किसी कर्मचारी की वजह से कारोबार की व्यवस्था में परेशानी आ सकती है। इसलिए कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें और अंदरूनी व्यवस्था पर नजर रखें। ऑफिस का माहौल सामान्य और शांत रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और मर्यादा का ध्यान रखें।
हेल्थ- प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। दिनचर्या संतुलित रखें और सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कोई खास काम अच्छे से पूरा होने पर सुकून मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे।
नेगेटिव- बिना सोचे दूसरों की नकल न करें। बाहरी लोगों या दोस्तों की सलाह नुकसान दे सकती है। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची बढ़ने से भी परेशानी हो सकती है।

करियर- बिजनेस में निवेश और फंड से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। कागजी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें, वरना परेशानी हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय खास सावधानी रखें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अच्छा समय बीतेगा।
हेल्थ- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें और वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां सकारात्मक ऊर्जा देंगी। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बेकार के कामों में समय खराब न करें। बातचीत में ऐसे शब्दों से बचें जो किसी को दुख पहुंचा सकते हैं। अनावश्यक यात्रा से भी बचें।

करियर- बिजनेस में लिए गए ठोस फैसले सफल रहेंगे। प्रभावशाली कारोबारियों से संपर्क बनेंगे और फायदेमंद साबित होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी बदलाव की स्थिति बन सकती है।
लव- जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है। धैर्य और शांति से स्थिति संभालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- डायबिटीज से जुड़ी परेशानी वाले लोग नियमित जांच और देखभाल में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7