
स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

ग्राम इमलीखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं, फसल नुकसान और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।


राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेती के दौरान किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रियव्रत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन लगातार आवाज उठाता रहेगा और संबंधित विभागों तथा सरकार के सामने किसानों की मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।


वहीं जिलाध्यक्ष इंतजार अहमद ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बारिश होने के कारण किसानों की गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने दावा किया कि किसानों की करीब 60 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है, जबकि लगभग 40 प्रतिशत फसल ही बची है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।



बैठक में फसल नुकसान का उचित आकलन कराने और प्रभावित किसानों को राहत तथा मुआवजा दिलाने की मांग पर भी जोर दिया गया।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने और आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

