विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गांधी-शास्त्री और राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गांधी-शास्त्री और राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

2 अक्टूबर के पावन अवसर पर हॉस्पिटल रोड स्थित शहीद स्मारक पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर विधायक चौहान ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को भी स्मरण किया गया।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य उनके संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

इसके बाद दिनकर विहार स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधायक चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कई आंदोलनकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने राज्य निर्माण के संघर्ष से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।

गढ़वाल सभा के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री तथा उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने महापुरुषों तथा राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।