आर्थिक सहायता वितरण में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और विधायक का पुतला फूंका

आर्थिक सहायता वितरण में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और विधायक का पुतला फूंका

स्थान – रानीखेत
रिपोर्टर – संजय जोशी

आर्थिक सहायता वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्राम बमस्यू में प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और विधायक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा आर्थिक सहायता वितरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य करन माहरा ने किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कठिन परिस्थितियों में राहत पहुंचाना है, लेकिन यदि इसके वितरण में कथित अनियमितताएं होती हैं तो यह जनहित और जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आर्थिक सहायता वितरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि आर्थिक सहायता वितरण में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस भविष्य में आंदोलन को और तेज करेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करायत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ग्राम प्रधान जैनोली, नवीन प्रकाश, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बागम्बर सिंह मेहरा, प्रेम विक्की मेहरा, गोविंद फर्त्याल, नंदन सिंह मेहरा, खुशाल मेहरा, नवीन मेहरा, हेमा मेहरा, गीता माहरा, पार्वती करायत, रघुवर सिंह बिष्ट, भीम सिंह मेहरा, पूरन मेहरा, चंदन सिंह करायत, दयाल राम, ललित मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।