व्यापारी नेता गिरीश वैला के निधन से रानीखेत में शोक की लहर, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

व्यापारी नेता गिरीश वैला के निधन से रानीखेत में शोक की लहर, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, व्यापार मंडल के महामंत्री और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे गिरीश वैला के निधन से रानीखेत में शोक की लहर है। उनके निधन पर नगर के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय वैला का अंतिम संस्कार मंगलवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

बताया गया कि गिरीश वैला पिछले तीन वर्षों से सिर में लगी चोट के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया।

सीडब्ल्यूसी सदस्य और उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्वर्गीय गिरीश वैला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन केवल व्यापारी समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रानीखेत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि गिरीश वैला ने अपने जीवनकाल में रानीखेत के व्यापारिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

करन माहरा ने कहा कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारी के रूप में गिरीश वैला ने हमेशा स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा की और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनका सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न संगठनों ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की। शोक जताने वालों में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनंदन वैला, वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी पांडे, वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी, अधिवक्ता दिनेश तिवारी, गिरीश मैनाली, मोहन नेगी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष पंत, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, नवल पांडे, प्रकाश भगत, हरीश पांडे, भाजपा नेता गिरीश भगत, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, शिव मंदिर समिति के दीपक खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, अतुल अग्रवाल, हेम भगत, दीपक पंत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, यूकेडी नेता राजेंद्र रौतेला सहित व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।