वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर रामनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर रामनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

ब्यूरो रिपोट

आगामी वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पीएनजी कॉलेज, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सख्त एक्सेस कंट्रोल लागू करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात पुलिस और सीपीयू को आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने, वीआईपी मूवमेंट से पहले सभी मार्गों से अवरोध हटाने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ विमल प्रसाद, सीओ (यूटी) विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।