

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोट


कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘काला दिवस’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने भाजपा पर सत्ता के लिए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।


डॉ. प्रतिमा सिंह ने 1975 में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय देश की परिस्थितियों को देखते हुए संवैधानिक प्रावधानों के तहत आपातकाल लागू किया गया था उन्होंने कहा कि उस दौर के फैसलों का अपना ऐतिहासिक और संवैधानिक संदर्भ था।


कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा आज जिस ‘काला दिवस’ की बात कर रही है, वह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले लोग स्वयं संवैधानिक मूल्यों और संस्थाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाते।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जो लोग आज संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं, वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना का सम्मान करने में विफल रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का आचरण उसके सार्वजनिक दावों से मेल नहीं खाता।
उन्होंने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने के लिए षड्यंत्र और राजनीतिक परपंच का सहारा लेने का आरोप लगाया उनके अनुसार, जनता अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को समझने लगी है और तथ्यों के आधार पर अपना निर्णय लेने में सक्षम है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है वहीं, भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर उसका पक्ष अलग हो सकता है। राजनीतिक मुद्दों पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।



