

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोट


मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेत्री सुनीता विद्यार्थी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए संगठन से उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने की मांग की है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है और संगठन लगातार महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ा रहा है।


सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं कार्यकर्ता वर्षों तक मेहनत, संघर्ष और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते हैं ऐसे में चुनाव के समय उनकी दावेदारी को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।



उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए प्रयास कर रही हैं क्षेत्र की जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन तक पहुंचाने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से किसी महिला को विधायक बनने का अवसर नहीं मिला है उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को भी नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उनकी क्षमता पर विश्वास जताया जाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी संगठन उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो मातृशक्ति पूरी मजबूती के साथ भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएगी उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतकर वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

सुनीता विद्यार्थी ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की अपील करते हुए कहा कि संगठन हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करता रहा है उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में योग्य और समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को भी अवसर देगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।



