हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी स्थित अमरदीप होटल के पीछे बनी एक झोपड़ी में गुरुवार को अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

फायर सर्विस को 26 जून को सूचना मिली कि अमरदीप होटल के पीछे स्थित झोपड़ी में आग लगी हुई है सूचना मिलते ही दमकल कर्मी बिना किसी देरी के आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची टीम ने मोटर फायर इंजन (एमएफई) से पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया दमकल कर्मियों के त्वरित और समन्वित प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य स्थानों तक आग फैलने से रोक दिया गया।

फायर सर्विस की समय पर कार्रवाई के कारण घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई साथ ही आसपास की संपत्तियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया स्थानीय लोगों ने भी दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है संबंधित विभाग द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अग्निशमन अभियान में लीडिंग फायरमैन हरनाम सिंह, चालक श्याम सिंह तथा फायरमैन सूरज सिंह, राजेश गावड़ी, विपिन चौहान और बलवंत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई फायर सर्विस ने लोगों से अपील की है कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।