

स्थान : रामनगर
ब्यूरो रिपोट


रामनगर पुलिस ने लूट के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है इसके अलावा जिला बदर होने के बावजूद नैनीताल जिले की सीमा में मिलने पर आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार 9 जून को हिम्मतपुर ब्लॉक पीरूमदारा निवासी शफीक हैदर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार, नकदी और चांदी की चेन लूट ली शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की और 25 जून को चेकिंग अभियान के दौरान हाथीडगर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लूटाबड़ निवासी योगेश सागर के रूप में हुई है पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है बरामदगी के बाद वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी को इसी वर्ष मार्च में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह महीने के लिए नैनीताल जिले से जिला बदर किया गया था इसके बावजूद वह बिना सक्षम अनुमति के जिले की सीमा में मौजूद मिला, जो जिला बदर के आदेश का उल्लंघन है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम की धारा 3/10 के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया है अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

