ऊधम सिंह नगर में खेत में उतरे केंद्रीय मंत्री शिवराज, जैविक खेती अपनाने की अपील

ऊधम सिंह नगर में खेत में उतरे केंद्रीय मंत्री शिवराज, जैविक खेती अपनाने की अपील

स्थान : रुद्रपुर
ब्यूरो रिपोट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान किसानों के बीच पहुंचकर खेत में धान की रोपाई की और ‘खेत बचाओ अभियान’ में हिस्सा लिया पंतनगर में छात्रों के साथ धान की रोपाई करने के बाद उन्होंने रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि दिव्य भूमि है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज चावल उत्पादन में विश्व में पहला स्थान हासिल कर चुका है और चीन को पीछे छोड़ दिया है उन्होंने उत्तराखंड के बासमती चावल की गुणवत्ता और उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान की भी सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने जलवायु परिवर्तन को कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इस वर्ष अल नीनो प्रभाव देखने को मिल सकता है उन्होंने किसानों से समय रहते फसल बीमा कराने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार मौसम संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रही है उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मौसम केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है ताकि किसानों को समय पर सटीक जानकारी मिल सके।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कर रही है उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण फलदार पौधे उपलब्ध होंगे अल्मोड़ा में 15 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा, जबकि कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीदरलैंड के सहयोग से आधुनिक परियोजनाएं विकसित की जाएंगी साथ ही घेर बाड़ परियोजना के लिए 65 करोड़ रुपये की सहायता भी दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता और उसमें मौजूद प्राकृतिक जीवाणुओं व केंचुओं को बचाना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि सरकार खाद की कमी नहीं होने देगी, लेकिन किसानों को पहले अपनी मिट्टी की जांच करानी चाहिए ताकि आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा मोबाइल ऐप लाने जा रही है, जो खेतों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे और अब केंद्र में भी किसानों के हित में नई योजनाएं लागू की जा रही हैं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है उन्होंने किसानों से गोबर और गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खादों के उपयोग को बढ़ाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उत्तराखंड के लगभग नौ लाख किसानों को मिल रहा है किसानों को बिना गारंटी तीन लाख रुपये तक का कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि फल और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है ताकि किसानों की उपज सुरक्षित रहे मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उत्तराखंड को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।