NEET पेपर लीक को लेकर रानीखेत में कांग्रेस की बैठक, युवाओं के साथ पारदर्शी परीक्षा की मांग तेज

NEET पेपर लीक को लेकर रानीखेत में कांग्रेस की बैठक, युवाओं के साथ पारदर्शी परीक्षा की मांग तेज

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता में युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में युवाओं को दिए गए संबोधन को सुना और देखा गया।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ देती हैं और यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कहा कि पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाएं। बैठक में उपस्थित युवाओं ने भी परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रभारी नवीन कठायत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, विनीत चौरसिया, चंदन सिंह, जीतन जयाल, यूथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, द्रोण चौहान, दीपक सोंटियाल, नितिन कुमार, संजय बिष्ट, मानस कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।