एकता जन सेवा फाउंडेशन की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

एकता जन सेवा फाउंडेशन की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

स्थान : उत्तराखंड
ब्यूरो रिपोर्ट

एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल की मासिक बैठक का आयोजन संगठन की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपा खत्री के कार्यालय में किया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के कानून सलाहकार एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल कनौजिया मौजूद रहे। बैठक के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और पुष्प भेंट कर उनकी जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से निर्वहन कराया गया। संगठन विस्तार और जनसेवा गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

नियुक्ति प्राप्त करने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपा खत्री, महिला मोर्चा नगर सचिव लक्ष्मी देवी, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मंजू आर्या, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, नगर अध्यक्ष नीरज जोशी, नगर सचिव लीलाधर आर्य, नगर सचिव नबी मोहम्मद तथा नगर उपाध्यक्ष सलीम अहमद शामिल रहे।

बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। पदाधिकारियों ने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

मुख्य अतिथि अनिल कनौजिया ने कहा कि एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के कमजोर वर्गों की हरसंभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपा खत्री, महिला मोर्चा नगर सचिव लक्ष्मी देवी, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मंजू आर्या, नगर अध्यक्ष नीरज जोशी, नगर सचिव लीलाधर आर्य, मोहम्मद नबी, हरीश आर्या सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।