

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र पत्रकारिता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की भूमिका पर चर्चा की गई तथा उन्हें जनता के मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में बताया गया कि जो पत्रकार या सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से सामने लाते हैं, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा कानूनी सहायता भी प्रदान की जाएगी।



बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय और देशव्यापी मीडिया तक पहुंचाना बताया गया। आयोजकों ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस Indian Youth Congress राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है।


कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के सूचना अधिकारी फैज महमूद, बुलंदशहर जिला कमेटी के जिला महासचिव सैयद अमान, सैयद सलमान, जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव अनस हुसैन, हेमंत साहू, दिग्विजय सिंह चौहान, जिला सचिव फरमान, मनदीप सिंह गुजराल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, उमेश जोशी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।



