बग्वालीपोखर में जिला पंचायत सदस्य की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नेताओं ने किया समर्थन

बग्वालीपोखर में जिला पंचायत सदस्य की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नेताओं ने किया समर्थन

स्थान : अल्मोड़ा (द्वाराहाट)
ब्यूरो रिपोर्ट

विकासखंड द्वाराहाट के बग्वालीपोखर क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य भूपाल सिंह भंडारी का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा भूख हड़ताल आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। भंडारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, 108 एंबुलेंस सेवा और आधार सेवा केंद्र की स्थायी स्थापना की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

आंदोलन स्थल पर लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की आवाजाही बनी हुई है। भंडारी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इसी दौरान भाजपा के पलायन आयोग के सदस्य Anil Sahi आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

वहीं द्वाराहाट विधानसभा के विधायक Madan Singh Bisht भी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 2 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भी भेजा था।

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र स्थापित नहीं किया गया तो वे स्वयं आमरण अनशन पर बैठेंगे। उनके इस ऐलान के बाद आंदोलन और अधिक तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से बातचीत और समाधान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि सरकार कब तक इन मांगों पर ठोस निर्णय लेती है।