

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


हल्द्वानी जनपद नैनीताल में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी द्वारा किया गया।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर मोड़ से आगे दूध डेयरी के पास जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक दीपा जोशी (प्रभारी चौकी आरटीओ) और उनकी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरपाल यादव पुत्र रामचंद्र यादव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मुखानी क्षेत्र के कन्हा विहार का निवासी है। उसका स्थायी पता नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 81/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल सुनील आगरी और कांस्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

