ओखलकांडा में 78 लाख की लागत से सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शिलान्यास

ओखलकांडा में 78 लाख की लागत से सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शिलान्यास

स्थान : ओखलकांडा
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ईलाजर से गरगड़ी-कालाआगर मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े इस मार्ग के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से सड़क के डामरीकरण की मांग की थी जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद शासन स्तर से मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 78 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई स्वीकृति मिलने के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधार और डामरीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनीं ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उनके समक्ष रखे।

मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।