सप्तऋषि क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 16 यात्री घायल

सप्तऋषि क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 16 यात्री घायल

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस डंपर से टकराकर पलट गई हादसे में करीब 16 यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बस पूर्णिमा स्नान के बाद हरिद्वार से राजस्थान लौट रही थी इसी दौरान सप्तऋषि क्षेत्र में सामने से आ रहे एक डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के समय बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे सभी यात्री राजस्थान के नागौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे।

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ को मामूली चोटें आईं दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं राहत टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है वहीं अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या अन्य किसी कारण से हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।