

स्थान : ज्योतिर्मठ
ब्यूरो रिपोर्ट


चमोली जनपद की नीति घाटी स्थित सीमांत गांव मलारी में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को वर्चुअल माध्यम से सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।


‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न प्रेरणादायी पहलुओं पर रखे गए विचारों को ग्रामीणों ने सराहा ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।



ग्रामीणों का कहना था कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है कार्यक्रम में साझा किए जाने वाले अनुभव और नवाचार लोगों को नई सोच और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।


इस अवसर पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाले हैं और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीणों को राष्ट्रीय गतिविधियों से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इससे लोगों में देश के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रति जानकारी भी बढ़ती है।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके विचार देशहित, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए अत्यंत उपयोगी हैं सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

