

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


नैनीताल पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल ने की इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार भट्ट तथा अपर उपनिरीक्षक गुसाई राम शामिल रहे इनमें राजेन्द्र सिंह और अनिल कुमार भट्ट ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति ली, जबकि गुसाई राम अधिवर्षता के आधार पर सेवानिवृत्त हुए।



कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भेजे गए विशेष बधाई संदेश के साथ हुई वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने भी सभी कर्मियों को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए उन्होंने विभाग में बिताए गए महत्वपूर्ण पलों और विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन से जुड़े संस्मरण सुनाए, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने कहा कि तीनों कर्मियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया है उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को उनकी सेवाओं पर गर्व है और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।


अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग में लगभग 31 वर्षों की सेवा दी वहीं कांस्टेबल अनिल कुमार भट्ट ने 20 वर्षों से अधिक समय तक विभाग की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया अपर उपनिरीक्षक गुसाई राम ने करीब 37 वर्षों तक विभिन्न जनपदों में सेवा देकर विभाग को गौरवान्वित किया।


समारोह के अंत में तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया नैनीताल पुलिस ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

