

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर: संजय जोशी


अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड सल्ट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।


शिविर के दौरान उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता तक योजनाओं का लाभ सीधे और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।



कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ भी उठाया।

शिविर में कुल 16 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शेष शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा मौके पर ही समाधान होने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख सल्ट कंचन रावत, उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।


कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।

