मसूरी में पर्यटन सीजन के बीच भारी जाम, जनजीवन प्रभावित

मसूरी में पर्यटन सीजन के बीच भारी जाम, जनजीवन प्रभावित

स्थान : मसूरी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सीजन के दौरान हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं मसूरी में वीकेंड और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पूरे शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भी स्थिति बेहद खराब रही, जहां लंबे जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा कई लोग छोटे सफर के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करते दिखे।

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग डेढ़ घंटे तक का समय लग रहा है इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

कैंपटी फॉल मार्ग से लेकर लाइब्रेरी चौक तक पूरे मसूरी में जाम की स्थिति बनी रही हर प्रमुख पर्यटन स्थल पर वाहनों की भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी रहीं, लेकिन वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण हालात काबू में नहीं आ सके।

प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रूट और यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पर्यटन सीजन के कारण बढ़ती भीड़ ने हालात को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।