

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शुक्रवार शाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला मां गंगा की भव्य आरती में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहभाग कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


गंगा तट पर आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रोच्चार ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आस्था की जीवनदायिनी धारा है।


इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत पहचान हैं उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद संत समाज ने भी गंगा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार रखे संतों ने कहा कि गंगा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवनरेखा भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गंगा आरती के दौरान विश्व शांति, मानव कल्याण और समाज में सद्भाव की कामना की गई श्रद्धालुओं ने भी आरती में भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।


परमार्थ निकेतन में आयोजित यह भव्य आयोजन श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम उदाहरण बना कार्यक्रम ने एक बार फिर गंगा और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था और जुड़ाव को प्रदर्शित किया।

