देवाल-वाण मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी इको गाड़ी, तीन की मौत

देवाल-वाण मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी इको गाड़ी, तीन की मौत

स्थान : चमोली
ब्यूरो रिपोर्ट

चमोली जिले के देवाल-वाण मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक इको वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे सभी यात्री बांक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी कार्य से यात्रा पर निकले थे हादसे के समय वाहन देवाल-वाण मोटरमार्ग से गुजर रहा था।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर राहत अभियान चलाया और घायलों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।