आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आपका अनुशासित और व्यवस्थित रहना दिनचर्या को बेहतर बनाएगा। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करेगा। खुद से कोई गलती होने पर क्षमा मांग लेना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।

नेगेटिव– युवाओं को समय बर्बाद करने की बजाय टेक्नोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी लेनदेन के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन किसी के साथ संबंध न बिगाड़ें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी और रुकावटें आएंगी। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से सब व्यवस्थित भी कर लेंगे। इस समय लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, वर्ना आपको नुकसान हो सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें।

लव– वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंध में धोखा या विश्वासघात हो सकता है।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम के लिए सावधानी रखने से आप स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज घर के रखरखाव का काम करवाने की प्लानिंग हो सकती है। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी।

नेगेटिव– अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहना और अपनी गतिविधियां शेयर करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। हालांकि कुछ चुनौतियां भी बनी रहेंगी, लेकिन सूझबूझ से आप इससे उबर भी जाएंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लें।

व्यवसाय– व्यवसाय में काम की क्वालिटी में सुधार होने से आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। कला, ग्लैमर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा होगा। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा की वजह से आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों को बीच में छोड़ना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी के बीच रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सिर्फ मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का हल मिल सकता है। अगर कोई महत्वपूर्ण योजना है, तो उसे क्रियान्वित करें। सफलता मिलेगी। युवाओं का ध्यान अपनी पर्सनैलिटी को निखारने में रहेगा और इसमें काफी हद तक आपको उपलब्धि भी हासिल होगी।

नेगेटिव– अगर कोई जमीनी विवाद चल रहा है, तो उसको सुलझाने के लिए सही समय की प्रतीक्षा करनी होगी। मित्रों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से रिश्ते में खटास आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। किसी-किसी समय मन में उदासी जैसी स्थिति रह सकती है।

व्यवसाय- व्यापार में अपने काम अथवा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या कोई डील कैंसिल हो सकती है। फाइनेंस संबंधी कोई प्लानिंग है, तो उसे तुरंत शुरू करना अच्छा रहेगा। नौकरी में ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।

लव– पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। प्रेम संबंध में चल रही गलतफहमियां समय रहते दूर कर लें।

स्वास्थ्य– मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव– विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे।

नेगेटिव– निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं।

व्यवसाय– व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर सोच-विचार करना होगा। कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन करने के लिए कर्मचारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।

लव– किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। प्रेम संबंध में स्थायित्व रहेगा।

स्वास्थ्य– जोड़ों में दर्द और वायु विकार संबंधी परेशानी हो सकती है। इस मौसम में ज्यादा मसालेदार और तेलीय भोजन से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– संपर्कों के माध्यम से जरूरी जानकारियां मिलेंगी, जो फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने की कार्यवाही चल रही है, तो वह भी शुरू हो जाएगी।

नेगेटिव– किसी की गलत बात को गुस्से की बजाय सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, वर्ना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है।

लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर हो सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सिर्फ संयमित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। नए-नए संपर्क बनेंगे और उनके मार्गदर्शन से कोई समस्या भी दूर होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

नेगेटिव– दोपहर बाद कोई विवादित स्थिति बनेगी। अपने व्यक्तिगत मामलों में पड़ोसियों और मित्रों का हस्तक्षेप न होने दें। कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, साथ ही किसी खास मुद्दे पर निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव– परिवार के सहयोग से घर की व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग में जाने के अवसर सुलभ होंगे।

स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ न लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उसमें कोई सुअवसर भी सामने आ सकता है। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

नेगेटिव– शॉपिंग वगैरह करते समय जोश में आकर अत्यधिक खर्च कर डालेंगे, जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, वर्ना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है।

व्यवसाय– व्यवसाय में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इसलिए अपने कार्यों पर फोकस रखें। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैलाएंगे, लेकिन उनकी योजनाएं विफल रहेंगी। अपने हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता रखना जरूरी है।

लव– घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य– काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत है। कुछ समय अपनी मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव– वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है, इसलिए आलस न करें। महिलाएं घर और बाहर दोनों कार्यों को बेहतर तरीके से करने में सफल रहेंगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने का अनुकूल समय है।

नेगेटिव– दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह न दें और वाद-विवाद और बहस की स्थिति से दूर रहें। इससे किसी के साथ संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा अपनी मेहनत के परिणाम न मिलने से कुछ मायूसी की स्थिति में रहेंगे।

व्यवसाय– कारखाने, फैक्ट्री अथवा लोहे से संबंधित कोई भी व्यापार इस समय फायदेमंद स्थिति में रहेगा। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। कमीशन, कंसल्टेंसी आदि से संबंधित कार्य भी फायदेमंद रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लव– वैवाहिक जीवन खुशहालीपूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए बेहतर रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। थायराइड से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सूझबूझ से समाधान निकलते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई अटका हुआ मामला भी आज बन सकता है। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी।

नेगेटिव– अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से शेयर न करें। जमीन-जायदाद अथवा रुपए-पैसे संबंधी काम करते समय ध्यान दें कि इनकी वजह से रिश्तों में दरार न आए। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

व्यवसाय– व्यवसाय में अभी स्थिति यथावत रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से स्टाफ के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के कार्यों को घर में करने की वजह से बहुत सी दिक्कतें आएंगी।

लव– वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता न करें।

स्वास्थ्य– बदलते मौसम के विपरीत प्रभाव से अपना बचाव करें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव– व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी, लेकिन आप जिस कार्य को करेंगे, उसमें मेहनत से अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर आपका कुछ प्लान बनेगा। अपने चारों ओर का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण महसूस होगा।

नेगेटिव– कानूनी मामलों में किसी की अवहेलना करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कागजात के मामले में लापरवाही न बरतें और न ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। अगर कोई विवाद चल रहा है, तो उसे समय रहते सुलझाना जरूरी है।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी, लेकिन पैसों का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखना आवश्यक है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील हो सकती है। ऑफिस में चल रहे किसी तनाव से आज मुक्ति मिलेगी।

लव– पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में न लें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव– अपनी किसी भी विशेष कार्य प्रणाली को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन होगा। सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने में सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव– लोगों के साथ कोई भी वार्तालाप करते समय संतुलित शब्दों का प्रयोग करें, अन्यथा कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है, जिससे संबंध खराब होने की आशंका है। बेहतर होगा कि खुद को व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रखें।

व्यवसाय– कारोबार में कोई खास डील होने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित रखकर कार्यक्षेत्र पर अपना ध्यान दें। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी पुनः शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी वर्ग की मदद से मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है।

लव– किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी और आपका कोई खास मकसद भी हल हो जाएगा, जिससे आप अपने आपको हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की व्यवस्था और साफ-सफाई संबंधी कार्यों में आपका सहयोग रहेगा।

नेगेटिव– युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि व्यर्थ की दोस्ती और गतिविधियों में समय व्यतीत न करें, क्योंकि इसका कोई उचित परिणाम हासिल नहीं होने वाला है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्यरूप देना अति आवश्यक है। इस समय कोई भी लेनदेन करना नुकसानदायक रह सकता है।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। वास्तु संबंधी नियमों का उपयोग करना वातावरण को और अधिक पॉजिटिव बनाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, अन्यथा दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने क्लाइंट के साथ डील करते समय गुस्से या आवेश में आने से बचें।

लव– पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। वाद-विवाद भी आज समाप्त हो जाएगा। गलत संबंध से दूरी बनाकर रखें।

स्वास्थ्य– शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6